फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता राशन योजना से जुड़ेंगे टीबी पीड़ित: कंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा(ऊना)। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, पशु तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में ग्राम पंचायतों के माध्यम से क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित व्यक्तियों को सरकार की सस्ता राशन योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षयरोग के पीछे कुपोषण का होना भी एक बहुत बड़ा कारण रहता है, जिसे दूर करने के लिए पंचायत स्तर पर ऐसे पीड़ित व्यक्तियों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से लाभान्वित किया जाएगा। कंवर रविवार को बंगाणा में टीबी मुक्त हिमाचल अभियान व मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना के अंतर्गत खंड के प्रतिनिधियों के लिए टीबी मुक्त ग्राम पंचायत विषय पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। इस कार्यशाला में थानाकलां स्वास्थ्य खंड की 40 पंचायतों के प्रधानों, उपप्रधानों, पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर टीबी रोग ग्रस्त व्यक्तियों की सूची संबंधित खंड स्वास्थ्य अधिकारी (बीएमओ) संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को प्रतिमाह सौंपेंगे। जिससे टीबी से पीड़ित व्यक्तियों को सस्ते राशन योजना का लाभ दिया जा सके। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन के टीबी कार्यक्रम के परामर्शदाता डॉ. रविंद्र कुमार ने क्षय रोग के बारे में जानकारी रखी। इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा ने मुख्यातिथि एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य इंदुबाला, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निखिल शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी क्षयरोग डॉ. प्रवीण चौधरी, डॉ. संजय मनकोटिया, बीएमओ थानाकलां डॉ. नारायण आंगरा, बीडीओ सोनू गोयल, सुरेंद्र हटली सहित विभिन्न पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें