फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई माह में मनाई जाएगी गोल्डन जुबली

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना कॉलेज का गोल्डन जुबली कार्यक्रम जुलाई में
विज्ञापन

ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ने की बैठक, कॉलेज के विकास को लेकर की चर्चा
प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने की बैठक की अध्यक्षता
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
डिग्री कॉलेज ऊना में रविवार को ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने की। इस अवसर पर जुलाई महीने में कॉलेज के 50 साल पूरे होने पर गोल्डन जुबली मनाए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक अप्रैल को एसोसिएशन की आगामी बैठक आयोजित होगी जिसमें आगामी योजना बनाई जाएगी। इसके अलावा एसोसिएशन समय-समय पर रक्तदान, पौधरोपण सहित अन्य सामाजिक गतिविधियां भी करवाएगी। एसोसिएशन जल्द ही कॉलेज में स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज करवाते हुए डस्टबिन भी उपलब्ध करवाएगी। वहीं ओएसए में सदस्यता ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पंजीकरण के लिए कॉलेज की वेबसाइट पर लिंक डाला जाएगा ताकि ऑनलाइन भी ओएसए का सदस्य बना जा सके। कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने कहा कि एसोसिएशन से जुड़े लोग कॉलेज के विकास कार्यों में अधिक से अधिक मदद करें ताकि कॉलेज का विकास हो सके। इस अवसर पर प्रो. पुनीत कंवर, विभा पराशर, नवदीप, अरविंद, शाम कुमार, राजीव मेहता, शाम कुमार, यशपाल राणा, जोगिंद्र सैणी, बिन्नी ओहरी, शशि कंवर, प्रो. प्रतिमा नड्डा, कुलदीप सिंह, यश, परमेल सिंह, विक्रम, रविंद्र कुमार, ध्रुव गर्ग, धीरज, नरेंद्र, नीरज, लोमश, वाईपी सैणी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें