दुलैहड़ (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूबोवाल के तीन मेधावी बच्चों को प्रदेश सरकार की तरफ से लैपटॉप दिए गए। घालुवाल के विश्रामगृह में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बच्चों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह भी उपस्थित रहे। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बच्चों को मेहनत के बल पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। लैपटॉप प्राप्त करने वाले बच्चों में नीतीश बग्गा ने 89 प्रतिशत अंक लेकर पहला, कॉमर्स में साहिल ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और अनमोल ने 79 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।