फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित बनाने के दृष्टिगत वशिष्ठ पब्लिक स्कूल बहडाला में मतदाता जागरूकता रैली, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जिला निर्वाचन कार्यालय से स्वीप कार्यक्रम अभियान के सदस्य डॉ. किशोरी लाल और अशोक धीमान ने मतदाता जागरूकता शिविर में मतदान का विस्तार से महत्व बताया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना मौलिक अधिकार है। उन्होंने बताया कि आपके द्वारा किया गया मतदान पूर्ण रूप से गोपनीय रहता है। इसलिए निर्भय होकर अपने क्षेत्र विकास के लिए प्रत्येक चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए स्वयं तथा को 9 नवंबर 2017 को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने इस बार इलेक्ट्रोनिक्स मशीन सहित वीवीपैट मशीन के बारे में मत प्रक्रिया की जानकारी दी। नारा लेखन प्रतियोगिता में विभूति प्रथम, मुस्कान द्वितीय तथा सूर्यांश ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर वशिष्ठ पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य दीपक कुमार कौशल, पायल, सुरजीत सिंह, नंदनी, संतोष, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें