ऊना। डाक विभाग ऊना की ओर से डाक बीमा जीवन योजना के बारे में बंगाणा एवं अंब में जागरूकता शिविर लगाए गए। इस दौरान करीब स्थानीय 150 लोगों ने योजना के बारेे में विस्तारपूर्वक जाना। डाक विभाग ऊना के अधीक्षक भूपिंद्र सिंह की अगुआई में ग्रामीणों को योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया। अधीक्षक भूपिंद्र सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों पर करीब पांच करोड़ रुपये के बीमा योजना का लाभ पात्रों को दिया गया है। इसमें करीब 70 लोगों ने बीमा योजना का लाभ लेकर अपने भविष्य को सुखद बनाया है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेकर अन्य लोग भी अपने सहित परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। इस दौरान डाक विभाग के सहायक अधीक्षक सन्नी भारद्वाज, निरीक्षक विकास गुलेरिया व विकास अधिकारी मनीष शर्मा सहित दोनों क्षेत्राें के ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद