फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना कॉलेज में 680 विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर मचाया धमाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सतपाल सिंह रायजादा (राज्य राफ्टिंग संघ के अध्यक्ष) रहे। कॉलेज प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने समारोह में वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें साल में होने वाली सभी गतिविधियों का सिलसिलेवार वर्णन किया गया। इसके साथ उन्होंने मुख्य अतिथि से कॉलेज में ऑडिटोरियम बनवाने के लिए आग्रह किया। मुख्य अतिथि ने 2024-25 और 2025-26 के बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इसमें अकादमिक, स्पोर्ट्स, रोवर्स एंड रेंजर्स, एनएसएस, सीएससीए, रेडक्रॉस, एनसीसी में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार और धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस वार्षिक शैक्षणिक वितरण समारोह में लगभग 680 पुरस्कार दिए गए। इसमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी भी शामिल रहे। उन्होंने राजनीति के महत्व के बारे में भी विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि यदि वे पढ़े-लिखे होंगे तो राजनीति को भी अच्छी तरह से समझ पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें