फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले में प्रिंसिपलों के 65 पद रिक्त, पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरोली (ऊना)। जिला ऊना के शिक्षा विभाग में इस समय प्रिंसिपलों की कमी बनी हुई है। जिले में स्वीकृत 145 पदों में से लगभग 65 पद खाली पड़े हैं। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में प्रिंसिपलों के पद एक साथ रिक्त चल रहे हैं। इससे कई विद्यालयों में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोग और अभिभावक लंबे समय से स्थायी प्रिंसिपलों की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में उप शिक्षा निदेशक (उच्चतर) अनिल कुमार ने बताया कि सरकार स्थिति से पूरी तरह अवगत है और शीघ्र ही सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें