ऊना। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप राठौर 23 जनवरी को जिला ऊना के प्रवास पर आ रहे है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता वरुण पुरी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी व जिला कार्यकारी अध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा करेंगे। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पहली बार बुधवार को ऊना आ रहे हैं। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे ऊना के एक निजी होटल में जिला के सभी ब्लॉक पदाधिकारियों से बैठक करेंगे और लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा करेंगे। साथ ही शाम चार से रात आठ बजे तक विश्राम गृह ऊना में वर्करों से जिला की रिपोर्ट ली जाएगी और कांग्रेस को मजबूत करने के बारे चर्चा की जाएगी।