फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अनुराग 1 मार्च को ऊना दौरे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद अनुराग एक मार्च को ऊना दौरे पर
विज्ञापन

ऊना। हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर पहली मार्च को ऊना दौरे पर आ रहे हैं। जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी राज कुमार पठानिया ने बताया कि पहली मार्च सुबह साढ़े 9 बजे सांसद अनुराग ठाकुर सर्किट हाउस में पीएम आवास योजना के तहत गृह निर्माण के लिए स्वीकृत राशि को लाभार्थियों को प्रदान करेंगे। साढ़े 10 बजे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सेंटर के शुभारंभ पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सुबह 11 बजे लोअर देहलां में बास्केटबॉल कोर्ट और स्कूल के कमरों का उद्घाटन करेंगे। साढ़े 11 बजे डाकघर ऊना में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। दोपहर एक बजे बचत भवन में बार एसोसिएशन ऊना के साथ बैठक करेंगे। पठानिया ने बताया कि इसी दिन दोपहर ढाई बजे मलांगड़ गांव में स्वर्गीय रामदास मलांगड़ सामुदायिक केंद्र का भूमि पूजन और आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें