फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानकलां में जिला स्तरीय खेलों का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में अंडर-19 लड़कों की 46वीं जिला स्तरीय खेलकूद का शनिवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि जिला परिषद सदस्य उर्मिला ठाकुर एवं उच्च शिक्षा उप निदेशक भूप सिंह ने किया। शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। खेलों से व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक स्फूर्ति मिलने के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचता है। इस चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के 430 लड़के कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन एवं योगा में अपनी-अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। समापन अवसर पर प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश्वर सिंह, बलदेव धीमान, अनिल शर्मा, यशपाल, कृपाल सिंह, राकेश कुमार, विपिन कुमार और अरुण कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें