दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत के मुख्य बस अड्डे पर वीरवार को राजपूत एकता राजपूत चेतना संघ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष काका ठाकुर की अगुवाई में कश्मीर में हुए अमरनाथ यात्रिओं पर आतंकी हमले के खिलाफ आतंक का पुतला जलाया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की। काका ठाकुर ने कहा कि निहत्थे अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला पाकिस्तान के कायरतापूर्ण रवैये को प्रकट करता है। इस अवसर पर अजय ठाकुर, अवतार सिंह, गौरव राणा, अनुज लाडी, बबलू संदल, ठिप्पू कंवर इत्यादि उपस्थित रहे।