फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से नाबालिग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस चौकी पंडोगा के तहत एक नाबालिग लड़की की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान यूपी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पंडोगा में रहने वाले प्रवासी परिवार की एक नाबालिग लड़की ने मंगलवार दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने तबीयत को बिगड़ता देख तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। शरीर में जहर ज्यादा फैल जाने के चलते उसकी मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रवासी परिवार यूपी का रहने वाला है जो कि पिछले लंबे समय से पंडोगा में रहता है और दिहाड़ी मजदूरी कर अपना निर्वाह कर रहे हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें