फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली और ऊना में 6131 किसान प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
5090 किसान 805 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे प्राकृतिक खेती, 1976 कृषक पंजीकृत
विज्ञापन

आत्मा परियोजना उप निदेशक ने किया घालूवाल और कर्मपुर में किसानों के खेतों का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आत्मा परियोजना की उप परियोजना निदेशक ऊना संतोष शर्मा ने हरोली विधानसभा के घालूवाल व कर्मपुर में प्राकृतिक विधि से खेती कर रहे प्रगतिशील किसान कुलवंत सिंह और वीना के खेतों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) अंकुश शर्मा और सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) दविंदर कौर उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक विधि से खेती से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की तथा उन्हें जैविक उर्वरकों के उपयोग के जरिये फसलों की पैदावार बढ़ाने की जानकारी दी। वहीं, आत्मा परियोजना के परियोजना निदेशक वीरेंद्र बग्गा ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। बताया कि कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के तहत हरोली और ऊना विकास खंडों में 6131 किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है। इनमें 5090 किसान लगभग 805 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इसके साथ ही हरोली और ऊना ब्लॉक में भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति के तहत 1976 कृषकों ने पंजीकरण करवाया है और उन्हें समय-समय पर प्रशिक्षण शिविरों के जरिये प्राकृतिक खेती में जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना में किसानों को देसी गाय खरीदने के लिए 25 हज़ार रुपये और यातायात के लिए 5 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फार इनपुट डीलर्स के तहत इनपुट डीलर्स को एक साल का डिप्लोमा कोर्स करवाया जाता है ताकि वे कृषि के विभिन्न पहलुओं से परिचित हो सकें और किसानों को अच्छी सेवाएं प्रदान कर सकें। प्राकृतिक खेती से जुड़ी आवश्यक जानकारी के लिए ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक हरोली अंकुश शर्मा मोबाइल नंबर 94186-05353 और ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक ऊना विद्या नेगी मोबाइल नंबर 86298-68350 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें