फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 6000 श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी दरबार में नवाया शीश

Thu, 10 Oct 2024 02:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। नवरात्र मेले के सातवें दिन माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में भक्तों की आमद कम ही रही। इसके चलते भक्तों ने आसानी से मां के दरबार में दर्शन कर मन्नतें मांगीं। वहीं, अन्य दिनों के मुकाबले बुधवार को सुबह से शाम तक लगने वाली लाइनें नदारद ही रहीं। इस दौरान श्रद्धालु बिना किसी रोक-टोक के दर्शन करने में सफल हुए। होमगार्ड जवानों के प्लाटून कमांडर जागीर लाल ने बताया कि बुधवार को छह हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। वहीं, वित्त अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पहले छह दिनों के दौरान मां के चरणों में 56 लाख 23 हजार 683 रुपये की नकदी मंदिर न्यास को चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। वीरवार को अष्टमी के दिन मां के चरणों में हजारों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रबंध किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें