फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टकारला में 60 क्विंटल तूड़ी राख

Mon, 20 May 2024 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत टकारला में खेत में पड़ा  पशुचारा (तूड़ी) जलकर हुआ राख।संवाद
विज्ञापन
जोल (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत टकारला में खेत में पड़ा पशुचारा (तूड़ी) जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार गत दिवस हुई इस घटना में टकारला गांव के कुलदीप कुमार और दीना नाथ के खेतों में गेंहू कटाई के बाद तूड़ी खेतो में ही पड़ी हुई थी, जिसमें अचानक आग लगने से तूड़ी जलकर राख हो गई। आग लगने से खेत मालिकों का करीब 50 हजार के आसपास नुकसान का आंकलन किया गया। बता दें आग लगने की घटना के बाद अग्निशमन विभाग को भी सूचित कर दिया गया था, परन्तु तब तक तूड़ी जलकर राख हो चुकी थी। आग के कारण कुलदीप कुमार और दीनानाथ की लगभग साठ क्विंटल तूड़ी जल गई। वहीं, प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण खेत के साथ लगे बिजली के पोल को बताया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र के पटवारी की ओर से मौके का मुआयना कर नुकसान की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें