फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में दूसरे दिन 60 प्रतिशत पहुंची छात्रों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला ऊना में स्कूल खुलने के दूसरे दिन नौवीं से जमा दो तक 60 फीसदी विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। जिले में करीब दस माह बाद ही स्कूल खुले हैं। जिले में स्कूल खुलने के पहले दिन करीब 9055 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई थी। जिसके बाद दूसरे दिन मंगलवार को 13967 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके साथ शिक्षा विभाग स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि शिक्षक पीटीए बैठक आयोजित कर अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अनुरोध करने के लिए कहा है। इसके साथ विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों को जागरूक करने के लिए भी निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार जिला ऊना में पहले दिन के मुकाबले मंगलवार को विद्यार्थियों की संख्या में 4582 छात्र-छात्राओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, उच्च शिक्षा उपनिदेशक पीसी राणा ने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर स्कूलों में पूरे इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें