फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फुटबाल ट्रायल में 60 ने लिया भाग, 25 का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना फुटबाल संघ की ओर से अंडर-13 फुटबाल की जिला स्तरीय टीम के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इंदिरा स्टेडियम के फुटबाल मैदान पर ट्रायल में करीब 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मैदान पर फुटबाल के हुनर को बारीकी से परखने के बाद चयनकर्ताओं ने 25 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया। शिविर में भाग लेने वाले 25 खिलाड़ियों में से अंतिम 16 का चयन टीम में शामिल करने के लिए होगा। फुटबाल संघ के प्रधान जतिंद्र सैनी ने बताया कि ट्रायल में मुख्य चयनकर्ता सुरेश मान, चयनकर्ता बहादुर सिंह, विजय और जोगिंद्र सिंह ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा। ट्रायल में एक जनवरी, 2010 से 31 दिसंबर, 2012 की अवधि के बीच जन्में खिलाड़ियों ने भाग लिया। खड्ड फुटबाल स्टेडियम में मंगलवार से शिविर का शुभारंभ होगा। इसके बाद चयनित टीम 12 से 15 अगस्त के बीच हमीरपुर के नादौन में होने वाली अंतर जिला फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस मौके पर सुखविंद्र सैनी, संजीव वर्मा, संजीव शिबु, राकेश कुमार, विनोद कुमार, पम्मी लाल, अनिल दत्ता, निदेश कुमार सहित गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें