फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धुसाड़ा में दुकानों से 5.732 किलो चूरा पोस्त और 268 बोतल शराब बरामद

विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग तथा पुलिस की टीम ने धुसाड़ा में दुकानों में कार्यवाही करते। संवाद
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग और अंब थाना की पुलिस टीम ने दी दबिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। आबकारी एवं कराधान विभाग और पुलिस की टीम ने धुसाड़ा में दुकान से 5.732 किलो चूरा पोस्त और 268 बोतल शराब बरामद की है। सूचना के आधार पर टीम ने उपमंडल अंब के धुसाड़ा में तड़के दुकान पर दबिश दी। दुकान के शेड में पुलिस ने 268 बोतल शराब बरामद की। इसके साथ ही पुलिस ने 1.024 किलो चूरा पोस्त बरामद किया। इसके बाद सर्च अभियान चलाकर पुलिस ने दुकान के पीछे जमीन में दबाए दो ड्रम में रखे गए बाइस पैकेट में 4 किलो 510 ग्राम भुक्की बरामद की। जमीन के अंदर दबाए एक डिब्बे में से 198 ग्राम भुक्की (चूरा पोस्त) बरामद किया गया। एक्साइज विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र दत्त शर्मा की देखरेख में पुलिस और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के सामने दुकानों के ताले खोले गए। दुकान मालिक इस संबंध में दुकान के किराया संबंधी कोई एग्रीमेंट पेश नहीं कर पाया। आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर टीकम ठाकुर ने बताया कि धुसाड़ा में 268 बोतल शराब बरामद की हैं। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें