फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह की बच्ची समेत 55 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
ऊना के टाऊन हाल में व्यापारियों के कोविड जांच के लिए सैंपल लेते हुए - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिले में कोरोना संक्रमण जारी है। शुक्रवार को जिले में दो माह की बच्ची समेत 55 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें 34 मामले रैपिड एंटीजन टेस्ट में जबकि 21 मामले आरटीपीसीआर में सामने आए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट में कुठेहड़ा खेरला के तीन, सुंकाली की 61 वर्षीय महिला, रक्कड़ कॉलोनी ऊना का 72 वर्षीय बुजुर्ग, धमांधरी के तीन, जलग्रां टब्बा का 48 वर्षीय व्यक्ति, समनाल हरोली का 95 वर्षीय बुजुर्ग, झलेड़ा का 43 वर्षीय व्यक्ति, बढ़ेड़ा का 60 वर्षीय व्यक्ति, प्रेम नगर ऊना का 78 वर्षीय बुजुर्ग, पंडोगा का 55 वर्षीय व्यक्ति, बढ़ेड़ा का 65 वर्षीय व्यक्ति, नया नंगल की 42 वर्षीय महिला, ऊना का 24 वर्षीय युवक, दुसाड़ा की 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला, ज्वार का 35 वर्षीय व्यक्ति, मरवाड़ी का 55 वर्षीय व्यक्ति, सुंकाली का 12 वर्षीय बालक, भद्रकाली का 28 वर्षीय युवक, मुकेरियां के दो लोग, नंगल जरियाला का 60 वर्षीय व्यक्ति, हरोली का 37 वर्षीय व्यक्ति, पूबोवाल के दो लोग, बीतों का 12 वर्षीय बालक, गोंदपुर बुल्ला का 35 वर्षीय व्यक्ति, साहूवाल की 25 वर्षीय युवती, गोंदपुर बुल्ला का 60 वर्षीय व्यक्ति, हीरा नगर का 31 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस संबंध में सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में अधिक बच्चों व बुजुर्गों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना संबंधी लक्षण होने पर तुरंत कोरोना टेस्ट करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें