फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी के जन्मदिन पर किया रक्तदान
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक ने की शिरकत
50 के करीब युवाओं ने रक्तदान कर कमाया पुण्य
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल में जिला युवा कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता एवं ऊना जिला के प्रभारी अभिषेक राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान अभिषेक राणा के अलावा पचास युवाओं ने रक्तदान किया। अभिषेक राणा ने इस अवसर पर कहा कि हमारे खून की एक एक बूंद कई कीमती जानें बचाने में सहायक साबित हो सकती हैं और हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के पुनीत यज्ञ में हमेशा आहुति देनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे रक्तदान को एक जन आंदोलन बनाने के लिए आगे आएं और अपने साथियों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर ऊना ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल, हरोली ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत, कुटलैहड़ ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित, राघव राणा, अनुज, ईशान, अखिल अग्निहोत्री, अर्जुन राणा, मनीष सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें