फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के पास भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के पास भड़की आग, छात्रों में अफरा-तफरी
विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। भरवाईं के सरकारी स्कूलों के पास देर दोपहर अचानक आग भड़क गई। इससे स्कूली छात्रों में हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेज होते देख स्कूल प्रशासन ने फौरन छात्रों को कक्षाओं से बाहर निकाल कर खुले मैदान पहुंचाया। आग के चलते स्कूल के निकट चारों तरफ धुआं फैल गया, जिससे छात्रों को सांस लेने तक की दिक्कत पैदा हो गई। हालांकि, सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन कर्मचारियों ने मौका संभाला और कुछ पल में ही आग पर काबू पा लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और आग स्कूल के अंदर तक नहीं पहुंच पाई। कंपनी कमांडर दिलदार सिंह ने बताया कि दोनों स्कूलों से बच्चों को कुछ समय के लिए बाहर निकाला गया, क्योंकि आग स्कूल के काफी निकट पहुंच गई थी। दूसरी ओर धौलाधार स्कूल के निकट आसपास भी आग फैली हुई थी। फायर ब्रिगडे दो घंटे तक वहां भी मौजूद रही। वहीं, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य किशोरी लाल ने बताया कि अचानक स्कूल के पास आग लगने से स्कूल को खतरा पैदा हो गया था लेकिन समय रहते अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें