13 को भरमौती मंदिर में दो दिवसीय मेला शुरू
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र स्थित भरमौती मंदिर में 13 अप्रैल को दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय सभी विभागों की बैठक की गई। बैठक में दो दिवसीय मेले को सफल बनाने के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि इस दो दिवसीय मेले का शुभारंभ ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर करेंगे। मेले के आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। एसडीएम ने बताया कि इस दो दिवसीय मेले का आकर्षण 13 अप्रैल को सुबह चार बजे होने वाली महा आरती होगी। इसके प्रसारण के लिए मंदिर कमेटी ने विशेष प्रबंध किया है। बैठक में निर्णय लिया कि मेले में उद्यान, कृषी, ग्रामीण विकास, पशु पालन व बाल विकास विभाग प्रदर्शनी लगाएंगे। इस अवसर पर तहसीलदार शमशेर सिंह, बीडीओ सोनू गोयल, मंदिर कमेटी के प्रधान भूपिंद्र सिंह, चंगर पंचायत के प्रधान हजारी लाल और मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष दिलबर सिंह उपस्थित रहे।