यातायात नियमों की अवहेलना पर चालान
ऊना। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 73 चालान किए गए। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि 65 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 16 हजार 800 रुपये वसूल किए गए। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत एक व्यक्ति का चालान, पुलिस चौकी जोल के तहत पांच, जबकि चौकी शहर के तहत दो व्यक्तियों के चालान किए। इनसे कुल 800 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।