फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल गायन में दियाड़ा की कोमल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
एकल गायन में दियाड़ा की कोमल प्रथम
विज्ञापन

धुसाड़ा में जिला स्तरीय कार्यक्रम, 15 टीमों ने दिखाया अपना हुनर
बीडीसी चेयरमैन सतीश शर्मा रहे मुख्यातिथि
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
नेहरू युवा केंद्र ऊना ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धुसाड़ा में किया गया। इसमें पंचायत समिति के चेयरमैन सतीश कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंबेडकर और जस्सल युवा क्लब धुसाड़ा ने विशेष सहयोग दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 15 टीमों ने समूह गायन, समूह नृत्य, एकल नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। ठठल स्कूल से अरुणा, नंदपुर स्कूल से ब्यासा देवी और सुधा मॉडल स्कूल से सुरेंद्र कौंडल ने जज की भूमिका निभाई। समूह गायन में पीएनबी आरसेटी ऊना की लड़कियों ने पहला, हंबोली गांव की युवतियों ने दूसरा और धुसाड़ा गांव की लड़कियों ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के समूह नृत्य में हंबोली प्रथम, सासण द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। भंगड़ा डालने में सासण पहले, पीएनबी आरसेटी की लड़कियां दूसरे और सासण गांव की युवतियां तीसरे स्थान पर रही। एकल नृत्य में हंबोली की श्वेता पहले, सासण की सिमरन दूसरे व ऋतु तीसरे स्थान पर रही। एकल गायन में दियाड़ा की कोमल पहले, बडूही के अतुल दूसरे और कृत्तिका तीसरे स्थान पर रही। समारोह में दौलतपुर से लेफ्टिनेंट अभिषेक शर्मा को भी सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त फौजी अश्वनी शर्मा, पूर्व प्रधान अजय चौधरी ने 1100-1100 रुपये, पूर्व सरपंच विक्रांत शर्मा ने 500 रुपये का योगदान दिया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र ऊना से लेखाकार विजय भारद्वाज, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी रुपिंद्र सिंह, सचिन, मनदीप, सुखविंद्र कौर, पूजा धीमान, सर्वजीत, नवीन, राकेश, रेणू, अंजू, एडवोकेट शिखा, अंबेदकर युवा क्लब के प्रधान भुपिंद्र, सचिव शुभम जस्सल, रोहित, मनीष, जतिंद्र, हरमेल, निशांत, श्वेता, प्रवीण, जस्सल युवा क्लब के प्रधान दिनेश कुमार, नरेश कुमार, सतीश, सतनाम, पवन कुमार, आकाश भारद्वाज उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें