बंगाणा (ऊना)। राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को आरएसएस ने चीनी सामान को जलाकर विरोध जताया। बंगाणा के मेन चौक पर संघ के कार्यकर्ताओं ने चीनी सामान के विरोध में नारेबाजी करके रोष जताया। इस मौके पर आरएसएस के जिला प्रचारक दीपक शर्मा ने लोगों से चीनी सामान का बहिष्कार करके स्वदेशी को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चीन के बने उत्पाद देश के लिए खतरा बने हुए हैं, ऐसे में इनका देशहित में बहिष्कार करना चाहिए। इस मौके पर विजय मलांगढ़, विकास, पंकज उपमन्यु, सचिन शर्मा, अखिल, सौरव, हनी, रोहित उपस्थित रहे।