ऊना। हरोली क्षेत्र के गांव बढ़ेडा में एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया। पीड़ित को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक बढ़ेडा निवासी विक्रम (56) मंगलवार को अपने घर के समीप खेतों में काम कर रहा था, कि इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ता देख परिजन विक्रम को तुरंत ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल, हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि सर्पदंश होने पर तुरंत चिकित्सक की मदद लें। झाड़फूंक के चक्करों में समय बर्बाद न करें।