अंब (ऊना)। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप कुमार ने सोमवार को अंब विश्रामगृह में पंगलू बाढ़ पीड़ितों के साथ मुलाकात की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि पंगलू में बाढ़ से विस्थापित हुए लोगों को उचित स्थान पर मकान के लिए जगह प्रदान की जाए। कुलदीप कुमार ने मामले को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जगतार सिंह, रामजी दास जस्सल, देवराज शांडिल, संजीव कुमार कुक्कू ने सरकार से मांग की है कि विस्थापित लोगों की हरसंभव उचित सहायता की जाए। उधर, सोमवार दोपहर को राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप कुमार ने क्षेत्र के लोहारा में एक कार्यक्रम में शिरकत की। लोहारा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर कुलदीप कुमार ने कहा कि जनता की सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।