फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के चालान काट कर वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 122 वाहनों के चालान किए गए। इनमें से 114 वाहनों के चालानों का मौका पर निपटारा कर जुर्माने के रूप में 26, 400 रुपये वसूल किए गए। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 88 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, एक बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, जबकि एक चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर किया गया। इसके अलावा एक चालान बिना दस्तावेजों के वाहन चलाने पर, 16 बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, तीन अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़ा करने पर, एक लापरवाही से वाहन चलाने पर, दो शराब के नशे में वाहन चलाने पर, एक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर, दो दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, एक पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर, एक खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, जबकि चार चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें