फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सांसद प्रतियोगिता में अंबोटा स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोटा के विद्यार्थियों ने धुसाड़ा स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। युवा सांसद प्रतियोगिता में प्रीतिका, यामिनी शुक्ला, नीती, दीक्षा, तनवी, आरुषि, अभिषेक, रोहित, शिवानी, शीतल, अदिति, केशव, दिपांशु, अभिषेक, अभिनंदन, आरती, मल्लिका, रोहन, रोहित जसवाल, नितिश, अमन संधू, पूजा, भावना, रितिका तथा लक्ष्य ने भाग लिया। युवा सांसद प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्र-छात्राओं का स्कूल पहुुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर ने प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों सहित स्कूल स्टाफ सदस्यों को बधाई दी है। प्रधानाचार्य ने बताया कि जिला स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थी अब प्रदेश स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर, जीवन कौशल, रविंद्र ठाकुर, सुमन जैन, पूजा शर्मा, सुमन वर्मा, पवन कुमार, अरुणा, नीलम चोपड़ा, मोनिका, सुनीता, प्रीति, राकेश, संजीव, विजय कुमार, राम कुमार, महिंद्र सिंह, अजय कुमार, योगेश, मधुवाला, अशोक कुमार, सुशील कुमार, सरिता, मान सिंह, मेहर चंद, भारत भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें