फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाइक सवार युवकों से देसी शराब की 48 बोतलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। चौकीमन्यार–बैरियां सड़क पर बाइक से शराब की खेप ले जा रहे दो युवकों को जोल पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों की पहचान रघुवीर सिंह (48) निवासी वडूहा और अजय परमार (45) निवासी बगलाना के रूप में हुई। बाइक को रघुवीर सिंह चला रहा था। जानकारी के अनुसार जोल पुलिस ने चौकीमन्यार–बैरियां सड़क पर नाका लगाया था। इस दौरान बाइक पर जा रहे दो व्यक्तियों पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने उन्हें रोका और बोरियों को चेक किया तो उसमें चार पेटियां कुल 48 बोतलें देसी शराब की बरामद हुई। मौके पर ही एक्साइज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त मोनित कुमार और स्थानीय वार्ड पंच भी मौके पर पहुंचे और बरामदगी की प्रक्रिया गवाहों की मौजूदगी में पूरी की गई। मौके पर दोनों आरोपी कोई लाइसेंस, परमिट, या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने शराब की पेटियों और बाइक को कब्जे में ले लिया है। जोल चौकी प्रभारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दानों ने जमानत ले ली है। अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और इसका नेटवर्क क्या है, इसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें