फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंदौरा में प्रवासी मजदूर परिवारों की 45 झुग्गियां राख, रात को मची चीख पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लाख का बताया जा रहा नुकसान, खाने-पीने का सामान, कंबल सब आग की भेंट चढ़े
विज्ञापन

रात को घटनास्थल पर एसडीएम गगरेट ने संभाला मोर्चा, मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था की

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। विधानसभा क्षेत्र गगरेट के अंदौरा गांव में वीरवार रात सोमभद्रा नदी के किनारे रह रहे बाहरी राज्यों के मजदूर परिवारों की झुग्गियों में अचानक आग लग गई। आग में करीब 45 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। सर्द मौसम में खाने-पीने के सामान के साथ बर्तन आदि सब जल गए हैं। सर्दियों के लिए रखे कंबल-रजाइयां भी नहीं बची हैं। सौभाग्यवश सभी मजदूर परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, उनके घर का सारा सामान और नकदी जलकर राख हो गई। शुरुआती आकलन के अनुसार इस घटना में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है और लगभग 70 प्रवासी लोग प्रभावित हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम और तहसीलदार कुलताज सिंह मौके पर पहुंचे और सभी परिवारों का सुरक्षित रेस्क्यू करवा कर रात को ठहरने की व्यवस्था की।जानकारी के अनुसार वीरवार रात लगभग साढ़े दस बजे झुग्गियों में आग लगी। आग ने तेजी से फैलते हुए अधिकांश झुग्गियों को राख कर दिया। मजदूर परिवारों में चीखपुकार मच गई। एसडीएम और तहसीलदार ने तुरंत सभी परिवारों को बाहर निकाला और नगर पंचायत गगरेट के माध्यम से उन्हें रैन बसेरा में ठहराया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं, यह सवाल भी बना हुआ है कि जिला प्रशासन की ओर से खड़पोश झुग्गियां बनाने पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद इतने बड़े पैमाने पर झुग्गियां कैसे बनी रहीं।एसडीएम सौमिल गौतम ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन मानवता के नाते उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें