फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैध भवनों से हटाएं बिजली-पानी के कनेक्शन: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध भवनों से हटाएं बिजली-पानी के कनेक्शन : डीसी
विज्ञापन

ऊना। उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने अवैध भवनों को बिजली और पानी सुविधा न देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवैध निर्माणाधीन और निर्मित भवनों को सील करने के भी निर्देश दिए गए। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ऊना और चिंतपूर्णी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को लेकर लोगों में व्यापक जन जागरूकता लाने के भी निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा जो मामले पटल पर स्वीकृति के लिए रखे गए, उनको सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में उपमंडल अधिकारी (ना.) अंब सुनील वर्मा, सदस्य सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ऊना और चिंतपूर्णी रसिक शर्मा, मंदिर अधिकारी चिंतपूर्णी न्यास अवनीश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें