अंबेहड़ा ने कठोह को हराया
क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, पंचायत प्रधान तिलक राज ने की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
जोल (ऊना)।
अंबेहड़ा पंचायत में शिव शक्ति अंबेहड़ा क्लब के सौजन्य से क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि पंचायत प्रधान तिलक राज शर्मा ने की। उन्होंने क्लब के प्रोत्साहन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि गांव में खिलाड़ियों के लिए एक खेल मैदान तैयार करवाया जाए। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। तिलक राज शर्मा ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने खेलों के प्रोत्साहन के लिए 5100 रुपये की राशि दी। प्रतियोगिता का पहले पहला मैच अंबेहड़ा व कठोह के बीच हुआ। इसमें अंबेहड़ा ने कठोह को 43 रन से मात दी। क्लब प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को 6100 और उप विजेता टीम को 4100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब के सदस्य नरेश शर्मा, ननू, रोहित कुमार, हरबंस शर्मा, दीपू उपस्थित रहे।