फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल देख उड़े दुकानदारों के होश

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र में इस बार बिजली के बिलों ने लोगों कर होश उड़ा कर रख दिए हैं। बोर्ड के कर्मचारी घरों और दुकानों का बिल हजारों में काटकर दुकानदारों को थमाते जा रहे हैं। वहीं इतने सालों में पहली बार दुकानदारों का तीन, पांच, आठ हजार तक बिल आने से काफी रोष है। दुकानदारों का आरोप है कि पहली दफा उनका इतना ज्यादा राशि में बिल आया है। उनका हर महीने 800 से एक हजार रुपये तक आने वाला बिल तीन से पांच हजार रुपये तक कैसे पहुंच गया। बिल रसीद में कोई संडरी चार्ज वसूला जा रहा है। दुकानदारों की मानें तो तकनीकी कारणों के चलते भी बिजली बिल में वृद्धि हुई है, जिसकी जांच होनी चाहिए। दुकानदारों राजेंद्र, दीप, अर्जुन, नरेश, पंकज सहित अन्यों का कहना है कि बाजार में मंदी क ा माहौल है और ऊपर से बिजली बोर्ड ने इस तरह का बिल लाकर उनका सारा बजट बिगाड़ दिया है। उधर, इस संबंध में विद्युत बोर्ड भरवाईं सब डिवीजन के एसडओ देवराज ने कहा कि बिल अधिक आने का एक कारण तो वोल्टेज से ज्यादा बिजली का प्रयोग करना है। दूसरा ऑडिट वाले ही यह अधिक चार्ज वसूल कर रहे हैं, क्योंकि कई दुकानदारों ने सिक्योरिटी कम दी हुई है लेकिन बिजली का बिल उससे कई दोगुना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें