फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल के दघोड़ में कटी महिला की चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। क्षेत्र के गांवों में महिलाओं की चोटियों के संदिग्ध हालात में कटने का शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिलाओं के चोटी कटने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 15 और 16 अगस्त को पस्सीवाल तथा भणाम में महिलाओं की चोटियों के कटने के बाद अब दघोड़ गांव में भी एक 25 वर्षीय विवाहिता का चोटी कटी है। जानकारी के अनुसार सुमन लता नामक महिला अपने घर में आराम कर रही थी, जब वह रात 9 बजे के करीब उठी तो उसने देखा कि उसके बाल कटे हुए थे। महिला कटी हुई चोटी देखकर बेहोश हो गई। इस दौरान महिला के परिजनों ने तुरंत डॉक्टर को बुला कर महिला को उपचार दिलवाया, लेकिन अभी तक महिला की तबीयत में सुधार नहीं हुआ है। उधर, कुलग्रां गांव में बाल काटने वाले कीड़े को पकड़ने का दावा किया जा रहा है। यहां चोटी कटने की घटनाओं में तेजी आ रही है। लोगों की ओर से कीड़ा पकड़ने के दावे भी किए जा रहे हैं। नंगल के निकटवर्ती गांव कुलग्रां में चुडू राम ने चोटी काटने वाले कीड़े को पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें