फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या हल न होने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारिकपुर (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अप्पर भंजाल के वार्ड नंबर एक सुनकाली में पिछले एक माह से लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। पीने के पानी की सप्लाई न आने के कारण लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पानी न आने के कारण लोगों को पीने के पानी के साथ-साथ नहाने व कपड़े धोने तथा पशुओं को पानी पिलाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक माह से पानी की समस्या हल न होने से लोगों में आईपीएच विभाग के प्रति रोष पनप है। ऐसे में ग्रामीणों की पानी की समस्या हल करने को लेकर आईपीएच विभाग के अधिकारी भी सुस्त दिखाई दे रहे हैं। एक माह से ग्रामीणों की पानी की समस्या हल न होने से आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों निर्मला देवी, गुरनाम सिंह, राज कुमार, रविंद्र दत्त, नानक चंद, सुरेश कुमारी, सोनिका आदि का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर आईपीएच विभाग के अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन आईपीएच द्वारा आज दिन तक उनकी पानी समस्या का हल नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि यदि उनकी पानी समस्या का जल्द हल न किया गया तो वे आईपीएच के कार्यालय का घेराव करेंगे। उधर, आईपीएच के एसडीओ अश्वनी बंसल का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। जल्द लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें