फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल की बेटी गुड़िया को कैंडल मार्च के जरिए शहरवासियों ने श्रद्धांजलि दी और सरकार को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च का नेतृत्व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा बाला जी क्रांति सेना और यूनिवर्सल ब्लड डोनर ग्रुप के सदस्यों ने किया। कैंडल मार्च हमीरपुर रोड से शुरू होकर मेन बाजार से होते हुए एमसी पार्क ऊना में खत्म हुई, जहां संस्थाओं के सदस्यों के अलावा शहर के बुद्धिजीवी लोगों ने भी गुड़िया की प्रतिमा के आगे पुष्प अर्पित कर के श्रद्धांजलि दी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संस्था के अध्यक्ष हिमांशु विश्वामित्र ने कहा कि जो इस लड़की के साथ हुआ है, वह किसी भी लड़की के साथ हिमाचल में आगे न हो। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की जाए और फांसी की सजा दी जाए। बाला जी क्रांति सेना के प्रदेशाध्यक्ष पंकज कतना ने कहा कि निर्भय हत्या कांड दिल्ली में जिस तरह फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से आरोपियों को सजा दी गई, ठीक उसी प्रकार से गुड़िया के हत्यारों को भी फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्य्म से सजा दी जाए। यूनिवर्सल ब्लड ग्रुप संस्था के राज्य अध्यक्ष परमिंदर सिंह ने कहा कि यह घटना हिमाचल पर एक बहुत बड़ा दाग है। आगे से ऐसी घटनाएं न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार अपने माध्यम से एक हेल्प लाइन नंबर भी जारी करना चाहिए। इस अवसर पर हरदीप वर्मा, सतीश, हरविंदर सिंह, हरीश ठाकुर, रोहित ईशान ओहरी, विशाल, सुरिंदर राणा, रंजीत राणा, गुरमीत सिंह, अमित, अवनीश समेत अन्यों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें