दौलतपुर चौक(ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बीबीए विभाग के सौजन्य से छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ऊना के विशेषज्ञों की एक टीम, जिसमें शुभम, अमित कुमार एवं संजय कुमार महाविद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और छात्रों के साक्षात्कार लिए। प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयोजक डॉ. रमन चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए यह कार्यक्रम करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बीबीए तथा वाणिज्य विभाग के छात्रों ने प्रतिभागिता दर्ज करवाई। कुल 40 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिया।