फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रैली के लिए आज जाएंगी 40 एचआरटीसी की बसें, लोकल रूट प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के एक साल पूरा होने पर धर्मशाला में होने वाले कार्यक्रम में जिले से 40 बसें जाएंगी। इससे स्थानीय रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की 20 के करीब रूट प्रभावित रहेंगी। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। धर्मशाला में होने वाली रैली के लिए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से लोगों को एचआरटीसी बसों के माध्यम से ले जाया जाएगा। इसके लिए ऊना डिपो ने चालकों और परिचालकोंं को निर्देश जारी कर दिए हैं। सोमवार यानि आज सरकारी कार्यालय खुले होने के कारण कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने में परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। इस दौरान जिले के दूरदराज क्षेत्रों से काम के सिलसिले में जिला मुख्यालय आने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान लोगों को आने जाने के लिए निजी बसों और टैक्सी आदि पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। निगम के ऊना डिपो के जिले में स्थानीय स्तर पर 110 रूट हैं। इनमें से 20 के करीब रूटों पर सोमवार को निगम की कोई बस नहीं चल पाएगी। इसके अलावा अधिक से अधिक लोगों को ऊना पहुंचाने के लिए निगम की बसों की संख्या कार्यकर्ताओं की संख्या के हिसाब से बढ़ाया भी जा सकता है। बता दें सोमवार सुबह एचआरटीसी की बसें जिले के विभिन्न स्थानों से कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना होंगी। फिलहाल अभी ये तय नहीं हो सका है कि कौन-कौन से रूट प्रभावित रहने वाले हैं। जिले में कई रूट ऐसे हैं, जहां दिन में दो से तीन बार लोगों को बसों की सेवाएं मिलती हैं। ऐसे रूटों की बसों को ही रैली के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


धर्मशाला में आयोजित होने वाली रैली के लिए डिपो की करीब 40 बसें जिले से भेजी जाएंगी। इसके चलते 20 के करीब स्थानीय रूट प्रभावित होंगे। इसके अलावा लंबे रूट पर बसों का संचालन सामान्य रूप से होता रहेगा।
विज्ञापन

-सुरेश धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें