फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 23 गांवों को जारी किए 3. 99 करोड़ रुपये : एडीसी

विज्ञापन
डीआरडीए बैठक कक्ष ऊना में आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेन्द्र पाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पीएम आदर्श ग्राम योजना : गांवों में विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करें :
विज्ञापन

उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा होने के बाद ही जारी होगी अगली किस्त
बैठक के दौरान एडीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले के चयनित गांवों में चल रहे विकास कार्यों को तेज़ रफ़्तार से पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मंगलवार को डीआरडीए बैठक कक्ष में आयोजित बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि ग्राम विकास योजना के तहत स्वीकृत धनराशि का समयबद्ध और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र प्रस्तुत किए जाने चाहिए। प्रमाण पत्र जमा होने के बाद ही अगली किश्त जारी की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने अन्य बुनियादी विकास कार्यों के साथ-साथ गांवों में आधुनिक पुस्तकालयों की स्थापना पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया। योजना के पहले चरण में जिले के 23 गांव शामिल हैं, जिनके लिए 3 करोड़ 99 लाख 20 हजार रुपये प्रदान किए जा चुके हैं, जिनमें से 2 करोड़ 42 लाख 67 हजार 406 रुपये खर्च हो चुके हैं। शेष धनराशि का शीघ्र उपयोग करने के निर्देश दिए गए। दूसरे चरण में 13 गांवों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर ज़िला कल्याण अधिकारी आवास पंडित, कृषि उपनिदेशक कुलभूषण धीमान, बागवानी उपनिदेशक केके भारद्वाज, ज़िला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें