फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बरनोह में 3.88 ग्राम चिट्टा, 7.97 ग्राम चरस, नौ इंसुलिन इंजेक्शन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना में मकान की तलाशी के दौरान पकड़ा नशा
विज्ञापन

7700 रुपये और देसी शराब भी बरामद
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मामले की जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने वीरवार शाम करीब 6 बजे बरनोह गांव में दबिश देकर एक युवक से नशा पकड़ा। आरोपी के घर से 3.88 ग्राम चिट्टा, 7.97 ग्राम चरस, दो मापतौल यंत्र, नौ इंसुलिन इंजेक्शन, 7,700 रुपये की नकदी और 10 रुपये के दो जले हुए नोट बरामद किए गए। आरोपी की पहचान अमित कुमार उर्फ हनी उर्फ मुर्गू निवासी बरनोह, तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर एसआईयू टीम ने आरोपी के घर छापा मारा। तलाशी के दौरान बरामदे की शेल्फ से एक लिफाफे में चरस और पास में रखा एक मापतौल यंत्र मिला। तलाशी में छह बोतल देसी शराब बरामद हुईं, जबकि रसोई से एक और बोतल मिली। मकान से सटी पशुशाला में रखे ड्रम के नीचे से नौ इंसुलिन इंजेक्शन मिले। पशुशाला की दीवार पर एक और मापतौल यंत्र भी मिला। स्टोर रूम से 10 रुपये के जले हुए दो नोट बरामद किए गए। वहीं, एक अन्य कमरे में एलसीडी के नीचे रखे सेट-टॉप बॉक्स पर पॉलिथीन में 3.88 ग्राम चिट्टा मिला। इसी कमरे में रखे ट्रंक से 7,700 रुपये की नकदी भी जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें