दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक के समीप अंबोआ गांव में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय शिवानी पत्नी रमन कुमार निवासी अंबोआ ने वीरवार सुबह लगभग 11 बजे कोई जहरीला पदार्थ गलती से खा लिया। परिजन आनन फानन में उसे दौलतपुर चौक अस्पताल लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मुख्यालय ऊना रेफर कर दिया गया। फिर वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां शुक्रवार को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला अपने पीछे दो बच्चियां छोड़ गई। दौलतपुर चौक पुलिस चौकी प्रभारी रविपाल ने बताया की महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया था और शुक्रवार को पीजीआई में उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है। संवाद