ऊना। जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर 32 बोतल देसी शराब की पकड़ीं। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एक मामले में पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने गश्त के दौरान गोंदपुर बुल्ला में आरोपी प्रदीप कुमार निवासी के ठिकाने पर दबिश देकर आठ बोतल देसी शराब की पकड़ीं। दूसरे मामले में पुलिस थाना सदर की टीम ने रक्कड़ काॅलोनी में आरोपी मनीष कुमार निवासी गांव जलग्रां टब्बा, तहसील व जिला ऊना के कब्जे से आठ बोतल देसी शराब की पकड़ीं। एक अन्य मामले में थाना हरोली की पुलिस टीम ने ललड़ी में आरोपी कमल देव निवासी गांव ललड़ी के कब्जे से सात बोतल देसी शराब पकड़ी। इसके अलावा थाना अंब की टीम ने सोमवार रात को आरोपी रमेश कुमार निवासी अंब वार्ड-6 के कब्जे से नौ बोतल देसी शराब पकड़ी। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं। सोमवार को चार स्थानों पर दबिश देकर शराब की खेप पकड़ी गई है। आगामी दिनों में भी अभियान जारी रहेगा।