शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर के गांव बजरेड निवासी सुरेश कुमार (55) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। शाहपुर पुलिस के अनुसार सुरेश मानसिक रूप से परेशान था। इसके चलते वह दवाइयों का सेवन कर रहा था। इस दौरान उसने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल शाहपुर ले गए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसएसपी संतोष पटियाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।