फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की तरह सज गए ऊना के पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ की तरह सज गए ऊना के पार्क
विज्ञापन

नगर परिषद ने एमसी पार्क में नौ लाख खर्च लगाए प्ले स्टेशन
नन्हें-मुन्ने बच्चों को मिलेगी पार्क में यह सुविधा
रविंद्र कुमार
ऊना। चंडीगढ़ की तर्ज पर ऊना के पार्क सजने लगे हैं। इसका पहला उदाहरण ऊना के एमसी पार्क में देखने को मिल रहा है। इस पार्क में ओपन एयर जिम लगाया गया है तो नन्हें बच्चों के लिए प्ले स्टेशन भी तैयार किया गया है। नगर परिषद जल्द इसे लोकार्पण करने वाली है। प्रदेश में पहला पार्क है जहां ओपन एयर जिम के बाद बड़े शहरों की तर्ज पर प्ले स्टेशन लगाए जा रहे हैं। लोग मनोरंजन के लिए छुट्टी के दिन बच्चों के साथ बाहर रिजॉर्ट में जाकर प्ले स्टेशन पर पैसा खर्च करते हैं। अब लोगों को ऊना मुख्यालय पर ही एमसी पार्क में यह सुविधा मिल पाएगी। इससे उनके समय और धन की बर्बादी होने से बचेगी। नगर परिषद ने एमसी पार्क में करीब नौ लाख खर्च किए हैं जिसमें प्ले स्टेशन लगाया गया है। इनमें नौ स्विंग, राउंड अबाउट सहित अन्य झूले लगाए गए हैं। एमसी पार्क में अब लोगों को घर द्वार ही यह सुविधाएं मिल सकेंगी। नगर परिषद के अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी ने कहा कि जल्द ही पार्क में लगाए प्ले स्टेशन का लोकार्पण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो बड़े शहरों में हो सकता है, वह ऊना में भी हो सकता है, इसी सोच के साथ यह पहल शुरू की गई है। एमसी पार्क में प्ले स्टेशन लगाने का आइडिया उनको इंटरनेट से मिला। इस पर वर्क आउट किया और यह पार्क बनकर तैयार है। जल्द ही इसे शुरू किया जा रहा है। वहीं शहर में और भी नई योजनाओं को शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें