फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा देसी घी का प्रशाद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा देसी घी का प्रसाद
विज्ञापन

मैया के दरबार में दो दिन का नकद चढ़ावा 18 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालुओं को अब देसी घी का प्रसाद में परोसा जाएगा। मंदिर अधिकारी ने लंगर की गुणवत्ता बढ़ाने के मकसद से यह निर्णय लिया है। मई महीने के नकद चढ़ावे में वृद्धि होती दिख रही है। पिछले दो दिनों में शनिवार और रविवार को मंदिर न्यास को 18 लाख के करीब नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर न्यास सुबह से शाम तक मंदिर परिसर में देसी घी का हलवा प्रसाद में बांटेगा। मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने बताया कि मंदिर के स्टोर में 15 दिनों में छह क्विंटल देसी घी जमा हो चुका है। इसका इस्तेमाल देसी घी का हलवा बनाने के लिए किया जाएगा और हलवे का प्रसाद मां के भक्तों में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें