फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमिट नहीं चलेंगी निजी स्कूलों की बसें

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला प्रशासन ने कांगड़ा के नूरपुर में पेश आए स्कूली बस के दर्दनाक हादसे के बाद निजी स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आरटीओ ऊना एमएल धीमान ने मंगलवार को जिलेभर में विभिन्न जगहों पर निजी स्कूलों के वाहनों की जांच की। निजी स्कूलों के वाहनों के निरीक्षण के दौरान आधा दर्जन से अधिक वाहन बिना परमिट के पाए गए। ऐसे वाहन चालक जहां बिना परमिट लिए नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं, वहीं यातायात नियमों की अवहेलना कर सरकार के राजस्व को लाखों का चूना भी लगा रहे हैं। आरटीओ ने व्यवस्था जांचने के बाद स्कूल प्रबंधकों समेत वाहन चालकों को भी परमिट लेकर वाहन चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना परमिट के निजी स्कूलों के वाहन नहीं चलेंगे। जानकारी के अनुसार मंगलवार को आरटीओ एमएल धीमान ने रक्कड़ स्थित दो निजी स्कूलों के वाहनों की जांच की। इसके अलावा आरटीओ ने केसी कॉलेज पंडोगा तथा बसाल स्थित एक निजी स्कूल के वाहनों की भी जांच की। जांच के दौरान पंडोगा में कई वाहन अनफिट तथा रक्कड़ में निजी स्कूलों के वाहन बिना परमिट के पाए गए, जिन्हें आरटीओ ने एक दिन की हिदायत देकर छोड़ा। आरटीओ ने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आरटीओ ने तीन स्कूली वाहनों के चालान भी काटे। आरटीओ एमएल धीमान ने कहा कि यदि कोई चालक वाहन में ओवरलोडिंग करते हैं तथा बिना फिटनेस एवं बिना परमिट लिए वाहन चलाते हैं तो ऐसे चालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें