ट्रैफिक नियमों की अवहेलना पर काटे चालान
ऊना। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 92 वाहनों के चालान किए। इनमें 85 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 27,400 रुपये वसूल किए गए हैं। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पुलिस चौकी शहर ऊना के तहत चार लोगों के चालान करके 400 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए हैं।