फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। नंगल-भलाण मुख्य मार्ग पर स्थित मोजोवाल के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलविंद्र सिंह निवासी भलाण के रूप में हुई। पुलिस ने मामले के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुलविंद्र सिंह निवासी भलाण की पत्नी ने 17 अगस्त को एक निजी अस्पताल में दो शिशुओं को जन्म दिया। शनिवार सुबह अस्पताल से पत्नी को छुट्टी करवाकर गाड़ी में भेजा और खुद बाइक पर घर लौट रहा था कि मोजोवाल के पास अचानक कुलविंद्र बाइक से नियंत्रण खो बैठा और खंभे से जा टकराया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, युवक की मौत से घर में मातम का माहौल है। उधर, नया चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें