फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा पुलिस ने पकड़ी 60 पेटी देसी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के हटली चौक पर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी और कार से अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने आरोपियों पिकअप और कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिया थाना बंगाणा के पुलिस कर्मी गश्त पर बंगाणा के हटली चौक पर मौजूद थे तो एक पिकअप गाड़ी की तलाशी लेने पर 55 पेटियां तथा कार से पांच पेटी संतरा देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी चालक प्रिंस निवासी चताड़ा तथा कार चालक बहड़ाला निवासी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर दोनों गाड़ियों को शराब सहित कब्जे में ले लिया है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें